CG Vyapam Patwari Recruitment 2022:
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर ने (CG Vyapam) ने पटवारी के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों के लिए अभ्यर्थी CG Vyapam की आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in के जरिए 22 मार्च 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।
पटवारी के कुल 301 रिक्त पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 4 मार्च 2022 से शुरू है। परीक्षा 10 अप्रैल 2022 को संभावित है।
CG Vyapam Patwari Recruitment 2022: यह होगी चाहिए योग्यता
पटवारी के पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है। अधिक शैक्षणिक योग्यता व इस भर्ती से संबंधित अन्य जानकारी के लिए अभ्यर्थी जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को देख सकते हैं।
CG Vyapam Patwari Recruitment 2022: आयु सीमा
आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की उम्र 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदकों के आयु की गणना 1 जनवरी 2022 से की जाएगी. आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।
CG Vyapam Patwari Recruitment 2022: चयन प्रक्रिया
इन पदों पर अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के जरिए तैयार की गई मेरिट के अनुसार किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति राज्य के विभिन्न जिलों में की जाएगी।
CG Vyapam Patwari Recruitment 2022: इन महत्वपूर्ण तिथियों का रखें ध्यान
- आवेदन शुरू होने की तिथि – 4 मार्च 2022
- आवेदन की अंतिम तिथि – 22 मार्च 2022
- आवेदन में सुधार की तिथि – 23 से 25 मार्च 2022
- परीक्षा की तिथि – 10 अप्रैल 2022 संभावित
सीजी व्यापम पटवारी 2022 रिक्ति विवरण - कुल 301 रिक्तियां
Post Name | No of Vacancy |
Patwari | 301 |
जिला वार सीजी व्यापम पटवारी रिक्ति 2022 विवरण
District Name | No. of Post |
बलौदाबाजार (भाटापारा) | 15 |
गरियाबंद | 10 |
धमतरी | 10 |
महासमुंद | 10 |
दुर्ग | 10 |
बालोद | 10 |
बेमेतरा | 12 |
राजनांदगाव | 15 |
कबीरधाम | 10 |
बस्तर | 12 |
कांकेर | 18 |
नारायणपुर | 3 |
सुकमा | 8 |
बीजापुर | 10 |
गौरेला पेंड्रा मरवाही | 5 |
मुंगेली | 5 |
कोरबा | 18 |
रायगढ़ | 30 |
जांजगीर-चाम्पा | 18 |
सरगुजा | 10 |
सूरजपुर | 10 |
बलरामपुर – रामानुजगंज | 12 |
जशपुर | 20 |
कोरिया | 20 |
Total | 301 |
सीजी व्यापम पटवारी भर्ती 2022 के लिए आवेदन कैसे करें?
इच्छुक उम्मीदवार सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट https://cgvyapam.cgstate.
gov.in/ या 04.03.2022 से 22.03.2022 तक सीधे लिंक के माध्यम से ऑनलाइन
आवेदन कर सकते हैं।